नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों को अब मिलेगी जाम से मुक्ति, इस माह पूरा हो जाएगा आश्रम फ्लाईओवर कार्य – Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News In Hindi, Noida News (नोएडा न्यूज़) by Education Learn Academy

नोएडा। अगर आप दिल्ली या नोएडा से आवागमन करते हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी है। नई दिल्ली में आश्रम और उसके आसपास के इलाके अब जाम से जल्दी ही मुक्त होने वाले हैं। आश्रम फ्लाईओवर का कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। इस फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद आश्रम चौक से डीएनडी के बीच की तीन रेडलाइट कम हो जाएंगी जिससे आने जाने वाले वाहनों को जाम से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।

गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने साइट का निरीक्षण कर जांच की और इंजीनियरों को जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सिसोदिया ने कहा कि इस व्यस्त सड़क के बीच फ्लाईओवर का कार्य करवाना बेहद मुश्किल था लेकिन हमारे इंजीनियर्स ने इस कार्य को सफलता पूर्वक कर दिखाया।

मनीस सिसोदिया ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर का कार्य इस माह पूरा हो जाने के बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद नोएडा से दिल्ली आने जाने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

साइट इंजीनियर्स ने निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री को बताया कि इस रोड पर वाहनों का ट्रैफिक काफी ज्यादा है जिस कारण उन्हें कार्य के दौरान खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इंजीनियर्स ने बताया कि फ्लाईओवर का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आश्रम फ्लाईओवर परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जून 2020 में शुरु हुआ था, लेकिन कोराना महामारी व लॉकडाउन के कारण निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया। यहां निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस से भी एक साल में इजाजत मिली, जिस कारण कार्य की गति काफी धीमी हो गई। इस फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद से आश्रम चौराहे से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इस फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद नोएडा से दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली आने जाने वाले लाखों वाहनों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों को अब मिलेगी जाम से मुक्ति, इस माह पूरा हो जाएगा आश्रम फ्लाईओवर कार्य – Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News In Hindi, Noida News (नोएडा न्यूज़) by Education Learn Academy

Leave a Comment