Aaj Ka Panchang : 05 February 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं – Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News In Hindi, Noida News (नोएडा न्यूज़) by Education Learn Academy

Aaj Ka Panchang: आज 05 फरवरी दिन रविवार है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा का विधान है। सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मि जाती है।

आज माघ पूर्णिमा को अनेको श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस दिन कल्पवासी प्रात: स्नान ध्यान कर गंगा माता की आरती करते हैं। इस वर्ष शनि ग्रह का प्रवेश कुंभ राशि में 17 जनवरी को हुआ है। जिसके कारण माघी पूर्णिमा को स्नान के पश्चात शनि से जुड़ी चीजों का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 05.01.2023

विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि : माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा
दिन : रविवार
नक्षत्र : पुष्य
योग : आयुष्यमान
सूर्योदय : 07:07:32 AM
सूर्यास्त : 18:03:00 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : कर्क राशि में।
आज का दिशा शूल : पश्चिम दिशा
आज का राहु काल : 16:41 से 18:03 तक

Aaj Ka Panchang : 05 February 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं – Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News In Hindi, Noida News (नोएडा न्यूज़) by Education Learn Academy

Leave a Comment