Aaj Ka Panchang : 19 January 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं by Education Learn Academy

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज 19 जनवरी दिन गुरुवार है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज तिल द्वादशी है। जिन लोगों ने कल षटतिला एकादशी का व्रत रखा था वे आज उस व्रत का पारण करेंगे। आज षटतिला व्रत के पारण का समय सुबह 7:14 बजे से लेकर सुबह 9 : 21 बजे तक है। आज तिल द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा तिल से करते हैं। मान्यता है कि इस दिन तिल के दान से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और गुरुदेव बृहस्पति देव की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान विष्णु का पीले फूल, चने की दाल, गुड़, दीप, नैवेद्य, धूप आदि से पूजन किया जाता है। आज के दिन केले के पौधे का पूजन किया जाता है मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। आज गुरुवार के दिन गुरुदेव बृहस्पति देव की पूजा करने से कुण्डली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जाप करने से गुरु दोष दूर होता है।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 19.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि : माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : ज्येष्ठा
योग : ध्रुव
सूर्योदय : 07:22:00 AM
सूर्यास्त : 06:17:00 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : वृश्चिक राशि में।
आज का दिशा शूल : दक्षिण दिशा
आज का राहु काल : 14:12 से 15:34 तक

Health Benefits of Sweet Potato : शकरकंद खाने से मिलते हैं अनेक फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Aaj Ka Panchang : 19 January 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं by Education Learn Academy

Leave a Comment