Aaj Ka Panchang : 20 January 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं by Education Learn Academy

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज 20 जनवरी दिन शुक्रवार है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज सुबह 10:02 से चतुर्दशी तिथि लग रही है। इसलिए आज माघ मास का शिवरात्रि का व्रत है। आज के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप और उनके पूजन से सभी प्रकार के कष्टों और दुखों का निवारण हो जाता है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अवश्य चढ़ाए। बेलपत्र चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल, खीर, बताशे, नैवेद्य, धूप, दीप आदि चढ़ाने चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 20.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि : माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : मूल
योग : व्याघात
सूर्योदय : 07:22:00 AM
सूर्यास्त : 06:18:00 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : धनु राशि में।
आज का दिशा शूल : पश्चिम दिशा
आज का राहु काल : 11:28 से 12:50 तक

Mouni Roy Latest Pics: Mouni Roy’s pictures wearing cotton saree made fans crazy

Aaj Ka Panchang : 20 January 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं by Education Learn Academy

Leave a Comment