Aaj Ka Panchang : 21 January 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं by Education Learn Academy

Aaj Ka Panchang:  आज 21 जनवरी दिन शनिवार है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज सुबह 6:19 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो रही है। इस वजह से माघ अमावस्या आज है। माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। आज अमावस्या के दिन शनिवार होने के कारण शनि अमावस्या भी है। आज बीस साल बाद ऐसा संयोग है कि मौनी अमावस्या पर शनि अमावस्या का संयोग बन रहा है। मौनी अमावस्या के बाद अन्न, वस्त्र, धन, आदि का अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें।

आज शनि अमावस्या के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करें। शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव को सरसों के तेल, तिल, फूल, फल, शमी के पत्ते आदि चढ़ाएं। आज शनि अमावस्या के दिन जिन भी लोगों पर शनि की साढ़े साती ढैय्या का प्रभाव है वे लोग गरीब लोगों को लोहा, काला तिल, उड़द, सरसों का तेल, कंबल, काला वस्त्र आदि का दान करें।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 21.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि : माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
दिन : शनिवार
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : हर्शन
सूर्योदय : 07:22:00 AM
सूर्यास्त : 06:19:00 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : धनु राशि में।
आज का दिशा शूल : पूर्व दिशा
आज का राहु काल : 10:06 से 11:28 तक

Aaj Ka Panchang : 21 January 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं by Education Learn Academy

Leave a Comment