
Makar Sankranti 2023 : सनातन धर्म में मकर संक्रांति का एक विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। लोग मकर संक्राति को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान कर किसी गरीब व जरूरतमंद को खिचड़ी दान करने से जीवन से सभी प्रकार के कष्टों का शमन होता है और सभी प्रकार के ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर लोग असमंजस में है। आइए सिटी स्पाइडी डॉट इन में जानते हैं कब है मकर संक्रांति और क्या है इसका महत्व।
इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को नहीं, 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदय 15 जनवरी को होने के कारण इस वर्ष 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए मकर संक्रांति को लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन रविवार को पड़ रहा है। मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2023 सुबह 8:57 बजे रहेगी। जबकि पुण्य काल सुबह 7:15 बजे से 5:46 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति महा पुण्य काल सुबह 7:15 बजे शुरू होगा और रात 9:00 बजे समाप्त होगा।
मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद काली उड़द, चावल और हरी मूंग से बनी हुई खिचड़ी का दान करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शनि, गुरु और बुध ग्रह से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं।
Makar Sankranti 2023 : जानिए कब है मकर संक्रांति ? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व – Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News In Hindi, Noida News (नोएडा न्यूज़) by Education Learn Academy